फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी वालों ने 274 दिनों में 650 करोड़ रुपये बैंकों में जमा किए

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शेयर बाजार की उथल-पुथल के बीच लोगों का बैंकों पर भरोसा और मजबूत हुआ है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले 274 दिनों के दरम्यान झांसी की बैंकों में 650 करोड़ रुपये की धनराशि जमा की गई है। इसके साथ ही जिले में बैंकों का डिपॉजिट भी बढ़कर 17 हजार 650 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

शेयर बाजार में उथल-पुथल का दौर जारी है। हाल ही में अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। जबकि, अमेरिका के दो बैंकों के डूबने का असर भी शेयर बाजार में देखने को मिला। यह क्रम पिछले तकरीबन एक साल से जारी बना हुआ है। इसके अलावा रियल एस्टेट में भी मंदी बनी हुई है। इन परिस्थितियों में लोगों को बैंकों में अपनी रकम को जमा करना सबसे सुरक्षित लग रहा है। इसी का नतीजा है कि नौ माह (274 दिन) के भीतर लोगों ने अपने 650 करोड़ रुपये बैंकों में जमा किए हैं। इतनी अवधि में यह अब तक की सबसे ज्यादा जमा होने वाली धनराशि है। वर्तमान में बैंकों का डिपाॅजिट बढ़कर 17 हजार 650 करोड़ पर पहुंच गया है।
बता दें कि बैंकों में सात दिन से लेकर 10 साल से कम अवधि तक की एफडी होती हैं। अलग-अलग अवधि में एफडी पर तीन से 7.5 प्रतिशत तक सालाना ब्याज बैंकों द्वारा जमा रकम पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


हाथ खोलकर कर्ज दे रहे बैंक
झांसी। घर बनवाना हो या कार खरीदनी हो या फिर कोई व्यवसाय शुरू करना हो, लोगों की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक कर्ज भी खुले हाथों से बांट रहे हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में बैंक जिले में 2200 करोड़ रुपये का कर्ज बांट चुके हैं। जबकि, वित्तीय वर्ष 2021-22 में इसी समान अवधि में बैंकों ने 1800 करोड़ रुपये का कर्ज लोगों को दिया था। इससे पहले कोरोना की वजह से बड़े कर्ज कम ही जारी हुए थे। तब डिपॉजिट की स्थिति भी कमजोर रही थी।

बैंक हमेशा से ही लोगों के भरोसे में खरे उतरते आ रहे हैं। इसके अलावा पिछले कुछ सालों के दरम्यान बैंकिंग सेवाओं का तेजी से विस्तार किया गया है। इससे लोगों का बैंकों से रिश्ता और भी मजबूत हुआ है। यह वजह है कि जनपद में बैंकों में रिकॉर्ड डिपॉजिट हुआ है।
विज्ञापन

- अजय कुमार शर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें