झांसी में रानीपुर के लालगंज निवासी भागीरथ आर्य का 19 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार 19 जनवरी को घर से मऊरानीपुर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उसका पता नहीं चला।उसी रात उसकी बाइक बेतवा नदी के किनारे खड़ी मिली थी।
सोमवार को उसका शव नदी में उतराता मिला। हाथ पर लिखे ओम से उसकी पहचान हुई। परिजनों ने बताया कि वह रिश्तेदार की एक लड़की से प्रेम करता था, वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन घरवाले इसके लिए राजी नहीं थे। इससे वह परेशान रहने लगा था। इसी परेशानी में उसने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। बता दें कि मृतक बीए फाइनल में पढ़ता था। चार भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था।