फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: छत से गिरकर रेल कर्मचारी की पत्नी की मौत, भाई ने दहेज की मांग पूरी न होने पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 29 Jan 2023 05:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

आरती यादव के भाई दिलीप सिंह यादव ने आरोप लगाया कि विवेक की नौकरी लगने के बाद 20 लाख रुपए दहेज की मांग की जाने लगी थी। न देने पर बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
छत से गिरकर रेल कर्मचारी की पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में गोले के मंदिर के पास निवासी आरती यादव (26) की शादी 2016 में झांसी के ग्वालटोली निवासी विवेक यादव से हुई थी। विवेक के पिता रेल कर्मचारी थे। 3 साल पहले उनकी मृत्यु हो गई थी, जिस पर अनुकंपा के आधार पर विवेक को नौकरी रेलवे में मिल गई थी। 

विज्ञापन


आरती यादव के भाई दिलीप सिंह यादव ने आरोप लगाया कि विवेक की नौकरी लगने के बाद 20 लाख रुपए दहेज की मांग की जाने लगी थी। न देने पर बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज की मांग पूरी न करने पर उसकी बहन को छत से फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें