बुंदेलखंड विवि और शिक्षा सोपान द्वारा बीयू सभागार में अमर उजाला विज्ञान संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें आईआईटी के पूर्व प्रोफेसर और दुनियाभर में फिजिक्स की अहम किताबें लिखने वाले पद्मश्री एचसी वर्मा सीबीएसआई, आईसीएसई और राज्य बोर्ड के शिक्षकों से रूबरू हुए।
उन्होंने शिक्षको को पढ़ाने के आसान तरीकों के बारे में बताया। प्रोफेसर वर्मा ने कहा कि भौतिक विज्ञान को इस तरीके से पढ़ाएं, जिससे बच्चों में इसके प्रति डर पैदा न हो। यह जीवन से जुड़ा विषय है। प्रो. वर्मा का बुंदेलखंड विवि में एनसीसी कैडेट ने स्वागत किया। कुलपति प्रो मुकेश पांडेय ने भी तमाम जानकारियां दीं।