फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: इमरजेंसी में मरीज की मौत, उपचार न करने का आरोप, सीएमएस बोले- मृत अवस्था में ही आया था युवक

Wed, 10 Jun 2026 09:00 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर ली है। आरोप निराधार है। हरिशचंद्र इमरजेंसी में मृत अवस्था में लाया गया था।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज, झांसी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार न मिलने से मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन


ललितपुर के महरौनी थानांतर्गत गांव छापचौल निवासी हरिशचंद्र (22) को कार ने टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। परिजन उसे टीकमगढ़ जिला अस्पताल ले गए, वहां से चिंताजनक हालत होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी आते समय एंबुलेंस चालक उन्हें निजी अस्पताल ले गए, वहां आठ दिन तक उसका उपचार चला। हालत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए। उनका आरोप है कि वहां उपचार नहीं मिलने से उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर ली है। आरोप निराधार है। हरिशचंद्र इमरजेंसी में मृत अवस्था में लाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें