फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: आरपीएफ की सतर्कता से बची यात्री की जान, चलती ट्रेन में चढ़ते समय कोच व प्लेटफार्म के बीच फंस गया था

Fri, 10 Jul 2026 11:39 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

चलती गाेंडवाना में चढ़ते समय यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह कोच व प्लेटफार्म के बीच फंस गया था। आरपीएफ कर्मी ने नजर पड़ते ही तत्काल उसे पकड़कर अपनी ओर खींच लिया।
विज्ञापन
यात्री को पकड़ता आरपीएफ कर्मी। - फोटो : विभाग।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरपीएफ कर्मी की सतर्कता के चलते बुधवार रात यात्री की जिंदगी बच गई। चलती ट्रेन से यात्री को गिरता देख आरपीएफ कर्मी ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन


हजरत निजामुद्दीन से चलकर जबलपुर की ओर जा रही गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस डाउन रात 11:19 बजे प्लेटफार्म नंबर दो से रवाना हो रही थी। इसी दौरान एक यात्री सागर जिले के सुरखी गांव निवासी रमेश जैन का बैग कोच में छूट गया था वह चलती स्लीपर कोच में चढ़ने का प्रयास करने लगा। लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच रगड़ने लगा। इस बीच ड्यूटी में तैनात आरपीएफ कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने दौड़कर उसे प्लेटफार्म पर खींच लिया। उक्त पूरा वाक्या सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया।


ट्रेन से गिरने के दौरान का सीसीटीवी वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें