फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: महिला की हत्या में पड़ोसी को आजीवन कारावास, गले पर चाकू से वार कर उतारा था मौत के घाट

Sat, 15 Oct 2022 07:00 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद अभियुक्त वसंत कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जबकि, मुकदमे के दौरान घटना के दूसरे आरोपी पन्नालाल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला (सांकेतिक फैसला) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के तालपुरा निवासी महेश कुमार ने नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें बताया था कि उसकी मां रतीबाई ने पड़ोस में रहने वाले पन्नालाल भारती को 20 हजार रुपये उधार दिए थे। 28 फरवरी 2006 को मां अपनी रकम वापस मांगने पन्नालाल के घर गई।

विज्ञापन


इसी दरम्यान पन्नालाल व उसका पुत्र वसंत कुमार मां को गालियां देने लगे। इसका विरोध करने पर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। इसी दरम्यान वसंत कुमार ने मां के गले पर चाकू से वार कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद अभियुक्त वसंत कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जबकि, मुकदमे के दौरान घटना के दूसरे आरोपी पन्नालाल की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें