फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चिरगांव-गुरसराय मार्ग पर कंटेनर में जा घुसी कार, एक की मौत, तीन लोग गंभीर

Sat, 04 Nov 2023 10:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में चिरगांव-गुरसराय मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार कंटेनर में जा घुसी। टक्कर लगते ही कार कबाड़ में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
कार हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के चिरगांव-गुरसराय मार्ग पर एक कार सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर लगते ही कार कबाड़ में तब्दील हो गई। आसपास के लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


तीन-चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जेसीबी की मदद से कार में फंसे चार लोगों को बाहर निकाल पाई। चारों को आनन-फानन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने टहरौली के कल्याणपुरा निवासी अरविंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि, घायल नमन, महादेवी और विनोद पाल का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें