फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News : पुलिस को चकमा देकर भागा दुष्कर्म का आरोपी सिपाही, पकड़ने को लगाईं दो टीमें

Thu, 08 Sep 2022 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

Jhansi News: आरोपी सिपाही पर दुष्कर्म के आरोप में तीन अगस्त को नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद से पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सिपाही को गिरफ्तार करने जब पुलिस पहुंची तब आरोपी सिपाही चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन
आरोपी सिपाही... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस लाइन में तैनात रहा सिपाही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी सिपाही पर दुष्कर्म के आरोप में तीन अगस्त को नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद से पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सिपाही को गिरफ्तार करने जब पुलिस पहुंची तब आरोपी सिपाही चकमा देकर भाग गया। एसएसपी ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए तलाश के लिए दो टीमें भी लगा दी हैं।

विज्ञापन


नवाबाद के खुशीपुरा इलाका निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि अलीगढ़ निवासी  पवन कुमार पुत्र धनपाल से दिल्ली में रहने के दौरान दोस्ती हो गई थी। पवन ने शादी करने का झांसा दिया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह शादी करने से मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही पवन के खिलाफ 3 अगस्त को दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया।

उधर, मुकदमा दर्ज  होने के बाद से पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। सिपाही यहीं झांसी में छिपा हुआ था। दो दिन पहले जब पुलिस उसकी गिरफ्तारी को पहुंची तब आरोपी सिपाही चकमा देकर भाग गया। उसकी गिरफ्तारी की गुहार लेकर एसएसपी के पास बुधवार को फिर पीड़िता पहुंची। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। सीओ राजेश राय का कहना है कि आरोपी सिपाही का सुराग लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें