डोंगरी बांध से छोड़ा गया 1350 क्यूसेक पानी
- फोटो : अमर उजाला
डोंगरी बांध से रविवार सुबह 1350 क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद पहुंज नदी में भी उफान आ गया। पानी बढ़ने से पहुंच बांध के पांच गेट 3 फुट की ऊंचाई पर खोल दिए गए। गेट खुलने के बाद यहां रविवार को सैलानियों का तांता लग गया। एक्सईएन सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि देर शाम पानी की रफ्तार में इजाफा होने की संभावना है। इसको देखते हुए निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।