एनडीआरएफ टीम के साथ झांसी पुलिस ने मंगलवार को किले के अंदर भूकंप एवं आग से निपटने की मॉक ड्रिल की। इस दौरान मलबे में फंसे लोगों को महज दो मिनट के भीतर राहत पहुंचाते हुए बाहर निकाल लिया गया स्वयंसेवकों को आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया। इसमें सिविल डिफेंस समेत अन्य संगठन के लोग भी शामिल थे।