फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल : बराबरी पर छूटा झांसी और मुरादाबाद का मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अयोध्या में आयोजित अंडर-19 राज्य स्तरीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में झांसी और मुरादाबाद की टीमों के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुकाबले में शुरू से लेकर अंत तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर गोल करने की काफी कोशिश की लेकिन सभी कोशिशें नाकाम रहीं। झांसी के राइट आउट खिलाड़ी निशांत वर्मा ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए कई बार गेंद को मुरादाबाद के पाले तक ले गए लेकिन मुरादाबाद के गोलकीपर ने गोल नहीं होने दिया। अंत में आयोजकों द्वारा दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया। झांसी फुटबॉल फेडरेशन के सचिव वहीद खान ने बताया कि प्रतियोगिता में झांसी और मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दोनों ही टीमों को एक-एक अंक दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें