फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पति की प्रताड़ना से नाराज मां ने मासूम बिटिया को प्लेटफार्म पर पटका, जीआरपी ने भिजवाया मायके

Tue, 17 Jan 2023 07:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

जीआरपीकर्मी भी वहां पहुंच गए। उन लोगों ने मां के हाथ से बच्ची को लेकर  उसका बचाव किया। इसके बाद उसे समझा-बुझाकर उसके दतिया स्थित मायके रवाना किया।
विज्ञापन
झांसी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में पति की प्रताड़ना से नाराज मां ने डेढ़ साल की मासूम बिटिया पर गुस्सा निकालते हुए उसे मंगलवार शाम को प्लेटफार्म पर उठाकर पटक दिया। इसके बाद उसकी बेदर्दी से पिटाई करने लगी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। जीआरपीकर्मी भी वहां पहुंच गए। उन लोगों ने मां के हाथ से बच्ची को लेकर  उसका बचाव किया। इसके बाद उसे समझा-बुझाकर उसके दतिया स्थित मायके रवाना किया।

विज्ञापन

बताया जा रहा कि दतिया निवासी रीना का विवाह मथुरा निवासी पवन मिश्रा संग हुआ था लेकिन, करीब छह माह पहले पति ने मारपीट करके उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद से उसका जीविकोपार्जन होना मुश्किल हो गया। ऐसे में वह बच्ची का लालन-पालन नहीं कर पा रही थी। मंगलवार शाम वह प्लेटफार्म संख्या एक के अंतिम छोर पर बैठी थी। इसी दौरान बच्ची ने रोना शुरू कर दिया। 

 

नाराज रीना ने बच्ची की पिटाई शुरू कर दी। प्लेटफार्म पर उठाकर पटक दिया। इसके बाद उसकी बेदर्दी से पिटाई करने लगी।यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी रीना को लेकर थाने आई। यहां पूछताछ के बाद उसे समझा बुझाकर उसके मायके दतिया के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें