मोंठ थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी को हटाकर शिकायत प्रकोष्ठ से संबंध कर दिया गया है वहीं कोतवाली प्रभारी राजेश पाल सिंह को मोंठ का नया थाना प्रभारी बनाकर भेजा गया है। सोमवार को थाना प्रभारी के कार्य क्षेत्र में बदलाव करते हुए एसएसपी ने चिरगांव थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह को कोतवाल बनाया है जबकि शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी कुलदीप तिवारी को चिरगांव का नया थाना प्रभारी बनाया है।