फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में दर्दनाक वारदात: अधेड़ की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या

Mon, 02 Jan 2023 02:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम में शामिल डीआईजी जोगेंद्र कुमार व एसएसपी राजेश एस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने सुबूत इकट्ठे किए। डॉग स्क्वायड की मदद से भी घटनास्थल की जांच की गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के प्रेमनगर थाना इलाके में नई रेल कोच फैक्टरी के पास एक अधेड़ की सिर कुचली लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी मच गई। जानकारी के अनुसार रेलवे कॉलोनी निवासी लक्ष्मण रायकवार (55) रविवार रात तकरीबन नौ बजे पास में ही रहने वाली अपनी बहन के घर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन


सुबह उसकी लाश नई रेल कोच फैक्टरी के पास पड़ी मिली। मृतक का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। डीआईजी जोगेंद्र कुमार व एसएसपी राजेश एस ने घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने सुबूत इकट्ठे किए और डॉग स्क्वायड की मदद से भी घटनास्थल की जांच की गई।
 
बता दें कि मृतक दिव्यांग है। उसकी किन परिस्थितियों में हत्या हुई पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी हुई है। घटना के संबंध में अभी मृतक के परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें