फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: चार डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत, चार-पांच दिन हल्की वर्षा के आसार

Sat, 13 Jun 2026 08:16 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार-पांच दिन के दौरान हल्के से मध्यम बादल रहेंगे। हल्की वर्षा होने की संभावना है। 
विज्ञापन
झांसी तापमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरज की तल्खी कम रहने से शुक्रवार को झांसी के दिन का तापमान चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। ऐसे में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। वहीं, अगले चार-पांच दिन के दौरान हल्के से मध्यम बादल रहेंगे। हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 से 41 डिग्री और न्यूनतम पारा 28 से 30 डिग्री के बीच रहेगा। अधिकतम आर्द्रता 65 से 73 फीसदी रह सकती है। अधिकतर उत्तर-पूर्व की दिशा से चार से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें