फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi : प्रेमी ने दिया धोखा... जहर खाने से प्रेमिका की मौत, परिजनों ने बताया साजिश; छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 29 Aug 2024 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

प्रेमी पर विश्वास करके प्रेमिका ने जहर निगल लिया। उसे तड़पता छोड़कर प्रेमी वहां से भाग निकला। जहर निगलने से प्रेमिका की मौत हो गई। उसके परिजन युवक पर साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी युगल ने संग साथ जीने-मरने का वादा किया लेकिन, ऐन मौके पर प्रेमी ने धोखा दे दिया। प्रेमी पर विश्वास करके प्रेमिका ने जहर निगल लिया। उसे तड़पता छोड़कर प्रेमी वहां से भाग निकला। जहर निगलने से प्रेमिका की मौत हो गई। उसके परिजन युवक पर साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


सदर बाजार मोहल्ला निवासी किशोरी (17) के पिता का कहना है पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसकी पुत्री को मोबाइल फोन दिया। कुछ दिन पहले उन लोगों ने बेटी को फोन पर बात करते पकड़ लिया। जब वह लोग शिकायत लेकर युवक के घर पहुंचे तब उसके परिजन धमकाने लगे।

पिता का आरोप है युवक ने धोखे से उसकी पुत्री को बुलाया और एक साथ जान देने की बात कही। इसके बाद उसकी पुत्री को जहर खिला दिया लेकिन, खुद उसने जहर नहीं निगला और भाग गया। जहर निगलने से किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। उसने घर पहुंचकर यह बात परिजनों को बताई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना पर सदर बाजार पुलिस भी पहुंच गई। किशोरी के कमरे से दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं। उधर, किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई करेंगे। अभी तक तहरीर नहीं दी गई। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें