झांसी। गुरुग्राम में आयोजित मिसेज इंडिया वन इन ए मिलियन में झांसी की ज्योति ने प्रतिभाग किया था। ज्योति ने झांसी की शान वीरांगना लक्ष्मीबाई के परिधान में रैंप वॉक कर निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में ज्योति को मिसेज यूपी क्लासिक का टाइटिल से नवाजा गया।
प्रतियोगिता 19 से 23 दिसंबर 2022 के बीच गुरुग्राम के क्राउन प्लाजा टुडे में हुई थी। इसमें लगभग 5000 महिलाओं ने प्रतिभाग किया था। अंतिम चरण में सिर्फ 70 महिलाएं चयनित होकर पहुंची थीं। जिसमें झांसी का प्रतिनिधित्व करने पहुंची ज्योति भी शामिल थीं। वह नेशनल कास्ट्यूम राउंड में झांसी की रानी के परिधान में पहुंचीं थी।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में पूर्व मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर, रोहित डींगरा, पायल सिंह, जीके अग्रवाल, प्रशांत चौधरी, स्वाति दीक्षित, स्वर्णा सिंह और अंजली सिंह रहीं। मिसेज इंडिया वन इन ए मिलियन का अवार्ड फिरोजपुर की एक बैंक मैनेजर रोली भट्ट ने जीता।