फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: दारू पार्टी के दौरान हुए विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या

Wed, 12 Apr 2023 03:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

एसएसपी राजेश एस का कहना है विवाद किस वजह से हुआ इसका पता अभी नहीं चल सका। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
झांसी में हत्या, मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के रक्सा के खैरा गांव में दारू पार्टी कर रहे युवकों के बीच आपस में विवाद हो गया। विवाद के बीच ही युवकों ने कुल्हाड़ी से काटकर अपने एक साथी की हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी दोस्त मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी राजेश एस समेत अन्य वरिष्ठ अफसर भी मौके पर पहुंच गए। फोरेसिंक टीम समेत डाॅग स्क्वायड को भी मौके पर बुला लिया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने देर रात ही आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। उनके बीच विवाद की वजह अभी तक मालूम नहीं चल सकी है। 

रक्सा के खैरा गांव निवासी शिवा अहिरवार (28) मुंबई की एक फैक्टरी में काम करता था। उसके साथ गांव का जयहिंद भी काम करता था। दोनों कुछ दिन पहले छुट्टी पर गांव लौटे थे। शिवा के परिजनों का कहना है मंगलवार रात शिवा को जयहिंद घर से बुलाकर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से दोनों गांव के बाहर जयहिंद के खेत में पहुंचे। यहां पहले से आधा दर्जन युवक मौजूद थे। यहां इन लोगों ने छककर दारू पी। शराब पीने के दौरान ही शिवा का जयहिंद से विवाद हो गया। विवाद के बीच जयहिंद ने वहांं रखी कुल्हाड़ी से शिवा पर तबाड़तोड़ कई वार कर दिए। शिवा का सिर फट गया।

हाथ-पांव में भी गंभीर चोट आ गई। खून से लथपथ होकर वह वहीं गिर पड़ा। उसकी मौके पर मौत हो गई। हत्या के बाद वहां मौजूद सभी युवक वहां से भाग गए। विवाद की सूचना पर शिवा के परिवार के लोग भी पहुंच गए। कुछ देर बाद ही रक्सा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने आसपास के इलाके को सील करके जांच पड़ताल शुरू कर दी लेकिन, पुलिस को मौके से आलाकत्ल बरामद नहीं हुआ। उधर, परिजनों ने रक्सा थाने पहुंचकर जयहिंद समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

एसएसपी राजेश एस का कहना है विवाद किस वजह से हुआ इसका पता अभी नहीं चल सका। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें