फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मानक विरुद्ध व बिना फिटनेस स्कूल बस को लेकर प्रशासन सख्त, संचालित मिलने पर होगी कार्रवाई

सार

उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र झांसी ने परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक स्कूल में जाकर स्कूली बसों का निरीक्षण किया जाए और मानक पूर्ण न करने वाली बसों की फिटनेस निरस्त की जाए।
विज्ञापन
आरटीओ, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ और आगरा में एक के बाद एक घटित स्कूल बसों की दुर्घटनाओं को लेकर उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र झांसी केडी सिंह गौर ने गंभीरता से लिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार झांसी जोन के परिवहन अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए कि झांसी परिक्षेत्र के सभी सात जनपदों में स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच की जाए। उन्होंने पत्र जारी कर परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक स्कूल में जाकर स्कूली बसों का निरीक्षण किया जाए और मानक पूर्ण न करने वाली बसों की फिटनेस निरस्त की जाए। कोई हादसा होने पर बस मालिकों, स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें