फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में हादसा, गोला फटने से दो सैनिकों ने गंवाई जान, एक घायल; जांच के दिए गए आदेश

Fri, 07 Oct 2022 12:03 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

झांसी के बबीना कैंट फील्ड फायरिंग रेंज में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां गोला फटने से दो सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी और एक सैनिक घायल बताया जा रहा है। वहीं घटना को लेकर सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है।
विज्ञापन
बबीना थाने में मौजूद सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना की बबीना स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में गुरुवार की रात बड़ा हादसा हो गया। नियमित अभ्यास के दौरान सेना की तोप टी-90 की बैरल अचानक फट गई। इस घटना में दो जवानों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि एक घायल हो गया। वहीं घटना को लेकर सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है।

विज्ञापन


घटना के दौरान टैंक बबीना फील्ड फायरिंग रेंज के प्वाइंट नंबर 6 ए पर तैनात था। इसी दरम्यान उसमें चलाने की गोला लोड किया गया। गोला चलते ही बैरल फट गई। इस हादसे में पश्चिम बंगाल निवासी नायब सूबेदार सुमेर सिंह बगरिया (41), सुकांता मंडल और टैंक ड्राइवर संत कबीर नगर निवासी प्रदीप सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन बबीना मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। यहां सुमेर सिंह व सुकांता मंडल का निधन हो गया। जबकि, प्रदीप यादव का इलाज जारी है।

सेना के अनुसार, छह अक्तूबर को बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में वार्षिक फायरिंग के दौरान यह हादसा हुआ। टैंक पर सेना के तीन कर्मचारी मौजूद थे। बैरल फटने से कमांडर और गनर ने झुलसने से दम तोड़ दिया। वहीं टैंक चला रहा जवान खतरे से बाहर है और उनका इलाज चल रहा है। घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें