फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: जीआरपी ने पकड़े दो अंतरराज्यीय शराब तस्कर, हरियाणा से लाकर जनपद में खपाते थे

Wed, 14 Jan 2026 07:30 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

जीआरपी ने इनके पास से बरामद दो ट्रॉली बैग में हरियाणा मार्का शराब की 27 बोतलें बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीआरपी टीम ने मंगलवार काे स्टेशन परिसर से अंतरराज्यीय दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। उनके पास से 27 बोतलें बरामद हुईं।
विज्ञापन



हरियाणा से शराब लाकर झांसी में खपाने की सूचना जीआरपी को मिली थी। टीम ने तस्करों की तलाश की। दिल्ली छोर पर रोलिंग परीक्षण हट के पास दो संदिग्ध लोग ट्रॉली बैग लिए खड़े दिखाई दिए। जीआरपी ने दोनों को पकड़ लिया। उनके पास से बरामद दो ट्रॉली बैग में हरियाणा मार्का शराब पकड़ी गई, इसमें कुल 27 बोतलें थीं। एक ने अपना नाम थाना प्रेमनगर के बिजौली निवासी कमलेश राजपूत और दूसरे ने दतिया के रिछरा फाटक रमा महाराज कबाड़ी के पास का निवासी अरविंद कुशवाहा बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक रावेंद्र कुमार ने बताया कि शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें