फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी : पूर्व विधायक दीपनारायण समेत 19 पर गैंगस्टर की कार्रवाई, कई थानों में मुकदमे दर्ज

Thu, 27 Oct 2022 11:41 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
दीपनारायण यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुख्यात लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के मामले में सपा के पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव जेल में बंद हैं। इस मामले में उन पर नवाबाद थाना, मोंठ थाना, जालौन के एट तथा तथा कन्नौज के गुरसहायगंज थाने में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अब पूर्व विधायक के खिलाफ नवाबाद थाने में गिरोहबंद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


इस मुकदमे में पूर्व विधायक दीपनारायण के अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा राय के पति विष्णु राय को भी आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा कुख्यात लेखराज सिंह यादव, बृजेंद्र कुमार यादव, धीरेंद्र पाल, मलखान शिवहरे, रहीस प्रसाद यादव, सुरेंद्र कुमार, अंकित बसारी, अमित यादव उर्फ गुड्डा, वहीद खान, बृजेंद्र सिंह उर्फ शत्रुघभन सिंह, जवाहर लाल, रितुराज सिंह, रंजीत राय, दीनदयाल कुशवाहा, अनिल यादव उर्फ मामा तथा मुकेश कुमार के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें