बबीना। पहली ऑनलाइन मुएथाई मार्शल चैंपियनशिप दस जून से शुरू हो चुकी है, जो 30 जून तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में मुएथाई के तीन इवेंट शामिल है। जिसमें वाई क्रू, मुएथाई एरोबिक और शेडो फाइट मुएथाई है। पहला इवेंट वाई क्रू में उत्तर प्रदेश के जिले के 67 खिलाड़ियो ने हिस्सा लिया, जिसमें से झांसी के खिलाड़ियों ने 29 अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश मुएथाई संघ गाजियाबाद के द्वारा आयोजित की गई है। झांसी मुएथाई संघ के प्रशिक्षक संजीव कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में झांसी जिले से जितेंद्र कुमार, जितेंद्र पाल, मोनोतोश, विश्वास, पलक साहू, झलक साहू, शिल्पी रायकवार, चंचल सहारिया, श्रद्धा यादव, मांडवी, दीपक रजक, पंकज प्रजापति, देवेंद्र राजपूत, आलोक, अनुज, महक नामदेव, जुबेर अहमद व पृथ्वीराज ने प्रतिभाग किया। वहीं, प्रतियोगिता का दूसरा चरण भी शुरू हो चुका है।