फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सस्ते में किचन और डेकोरेशन का सामान, मेला महोत्सव में खरीदारी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एक छत के नीचे सारी खरीदारी करने का मजा ही कुछ और है। ये मजा उस वक्त और बढ़ जाता है जब कहीं जरूरत का सामान 10 रुपये में भी उपलब्ध हो, तो आप भी सस्ते में बढ़िया और स्टाइलिश सामान खरीदना चाहते हैं तो क्राफ्ट मेला मैदान में लगे झांसी महोत्सव मेले से बेहतर और कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन

मेले में जहां बच्चों के कई झूले, बोटिंग और खानपान के ढेरों स्टॉल हैं। यहां आप 250 रुपये में देहाती रसगुल्ला, भेलपूड़ी, चाट, पावभाजी, आइसक्रीम सहित कई चीजें आराम से खा सकते हैं। किचन का सामान 10 रुपये से लेकर 100 तक में उपलब्ध है। चूड़ियां, ज्वेलरी, डेकोरेशन, कारपेट, क्रॉकरी, अचार, पापड़, कपड़े, बैग के अलावा बहुत कुछ खास है।
मेले में हरिद्वार से आए प्लास्टिक के रंगबिरंगे फूल और ग्वालियर के डबरा से आए सीप और कांच के कड़े खूब पसंद किए जा रहे हैं। दिल्ली का सोफा कम बेड, सहारनपुर की लकड़ी की लालटेन, साइकिल, खटिया, झूले, गार्डेन चेयर, शोपीस और डेकोरेशन भी खूब है।
विज्ञापन

चावल पर लिखवा सकते हैं नाम
झांसी। मेले में आगरा से आए अमित कुमार के स्टाल पर लोग बासमती चावल के दाने पर अपना नाम लिखवा रहे हैं। अमित की कलाकारी इतनी खास है कि वह हिंदी या अंग्रेजी में दाने के दोनों तरफ व्यक्ति का नाम लिखने के साथ ही उसे छोटी शीशी में डालकर उसका खूबसूरत गुच्छा बनाकर देते हैं। ब्यूरो
मैजिक स्टिक से जोड़ सकते हैं कुछ भी
झांसी। उज्जैन से आए स्टॉल पर मिल रही मैजिक तौलिया से सॉस, चटनी, किचन, डाइनिंग टेबल कुछ भी चुटकियों में साफ कर सकते हैं। उधर, स्टिक के जरिए टूटा हुआ कोई भी सामान जोड़ सकते हैं। तीन स्टिक की कीमत 100 रुपये है। स्टॉल के हेड देव बताते हैं कि जोड़ने से पहले स्टिक को आग में पिघलाना पड़ता है। ब्यूरो
अयोध्या की तंदूरी चाय है खास
झांसी। अयोध्या से आए तंदूरी चाय के स्टॉल में आप स्पेशल कुल्हड़ वाली तंदूरी चाय का मजा ले सकते हैं। जलती भट्टी में छोटी सी मटकी के जरिए अवधी मसाले, गुड़, चीनी, अदरक, सोंठ, इलायची और गोल्डन पत्ती से बनने वाली यह चाय पसंद की जा रही है। हेड राहुल बताते हैं कि चाय की कीमत 30 रुपये कुल्हड़ है। ब्यूरो
फिर लौटा चीनी की बरनी का चलन
झांसी। आजकल सामान रखने वाली चीनी की बरनी का चलन खूब है। कानपुर के स्टॉल पर कई साइज और डिजाइनों में बरनी उपलब्ध है। इनकी कीमत साइज के अनुसार 100 रुपये में दो व 200 रुपये में दो है। हेड सलमान ने बताया कि डाइनिंग टेबल के लिए काफी छोटी बरनी भी पसंद की जा रही है। ब्यूरो
स्मोक सहित पान के डेढ़ दर्जन से अधिक फ्लेवर
झांसी। मीठा पान तो आपने बहुत खाया होगा। लेकिन झांसी मेले में लगे सहारनपुर के स्टॉल पर डेढ़ दर्जन से अधिक पान की वैरायटी उपलब्ध हैं। इसमें स्मोक, गुलकंद, चॉकलेट, पाइनएप्पल, रोज, स्ट्रॉबरी, आम, केले के भी फ्लेवर हैं। स्टॉल लेकर आए धर्मवीर और बिलाल ने बताया कि पान की कीमत फ्लेवर के अनुसार 20 से 80 रुपये पीस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें