फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: चुनावी रंजिश में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, प्रधान परिवार घर छोड़कर फरार

Thu, 11 May 2023 11:48 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी जिले के टंकोरी गांव में देर चुनावी रंजिश का एक मामला सामने आया जिसमें एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। इस घटना में महिला प्रधान और उसके पति को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव से शुरू हुई रंजिश के बाद बुधवार देर रात बड़ागांव के टांकोरी गांव में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से आक्रोशित परिजनों ने प्रधान के घर पहुंचकर पथराव किया। इसमें तीन लोग चुटहिल हो गए। हत्या के बाद आरोपी प्रधान परिवार गांव छोड़कर फरार हो गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


टंकोरी गांव निवासी रोहित बरार ने पुलिस को बताया कि खजराहा बुजुर्ग में मामा की बेटी की शादी थी। सभी लोग परिवार की शादी में शामिल होने वहां गए थे। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह लोग जब लौट रहे थे तब ग्राम प्रधान गंगा के पति आजाद यादव, उसके भाई लालू यादव, अभिषेक, भगवान सिंह, बृृजेंद्र समेत अन्य लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। गाली गलौज करने लगे।

उनके साथ दादा लालाराम (67) भी थे। मारपीट के दौरान लालू यादव ने लालाराम के पेट में तमंचा अड़ाकर उसके पेट में गोली मार दी। गोली लगने से लालाराम खून से लथपथ होकर वहीं पर गिर पड़े। गोली मारने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। तब तक रोहित के घर वाले भी वहां पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर बड़ागांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल लालराम को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


हत्या से आक्रोशित रोहित के परिजनों ने ग्राम प्रधान के घर पर चढ़ाई कर दी। ग्राम प्रधान के घर पहुंंचने पर पथराव शुरू हो गया। पथराव में भी तीन लोगों को चोट आई है। पुलिस ने रोहित की तहरीर पर ग्राम प्रधान गंगा, उसके पति आजाद समेत अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्यारोपी ग्राम प्रधान परिवार गांव छोड़कर फरार हो गया है। बड़ागांव थाना प्रभारी विनय दिवाकर के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें