फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी मंडल की हुई पहली जीत, वंदे भारत लेकर गए ट्रेन मैनेजर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर झांसी मंडल और दिल्ली के बीच खिंचे पाले में झांसी मंडल ने पहली सफलता प्राप्त कर ली है। ट्रेन का संचालन करने में अहम भूमिका निभाने वाले गार्ड की तैनाती झांसी मंडल से हुई है। इससे मंडल के रनिंग और टिकट चेकिंग स्टाफ की उम्मीदों को बल मिल गया है।

शुक्रवार को ट्रेन के नियमित संचालन पर झांसी मंडल के ट्रेन मैनेजर को झांसी से दिल्ली और झांसी से खजुराहो के बीच ट्रेन का संचालन सौंपा गया। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के मंडल सचिव भानु प्रताप चंदेल ने बताया कि ट्रेन में अभी ट्रेन मैनेजर की ही तैनाती हुई है जल्द ही रनिंग स्टाफ और टिकट चेकिंग स्टाफ भी तैनात किए जाने की उम्मीद है। बताया कि संघ के महामंत्री ने भी रेलवे बोर्ड को इस संबंध में पत्र लिखा है।
विज्ञापन


रेल यात्रियों को वापस मिले 43 लाख के मोबाइल

झांसी। मंडल के विभिन्न स्टेशनों से अपनी मंजिल के लिए यात्रा करने वाले लोगों के मोबाइल ट्रेन में गुम हो जाने के बाद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि अब उनके फोन वापस मिलेंगे। लेकिन, जीआरपी ने ऐसे 290 मोबाइल ढूंढकर उन्हें शुक्रवार को वापस कर दिया।
विज्ञापन

इन मोबाइल फोन की कीमत 43 लाख रुपये बताई जा रही है। यहां खास बात यह रही कि मोबाइल पाने के लिए यात्री कई सौ किलोमीटर का सफर कर झांसी पहुंचे थे। इन्हीं में एक युवक हरिद्वार से झांसी आया तो अपने साथ एसपी जीआरपी के लिए गंगा जल और रुद्राक्ष की माला भी ले आया। एसपी जीआरपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जाता रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें