फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की बेटी जर्मनी ने दिखाएगी हुनर: झांसी की ज्योति का भारतीय जूनियर टीम में चयन, जीत चुकी हैं कई गोल्ड मेडल

Fri, 28 Jul 2023 09:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी की बिटिया ज्योति ने शुरुआत एथलेटिक से की। लेकिन धीरे धीरे हॉकी की तरफ झुकाव हो गया। प्रतियोगिता में  5 गोल कर अपनी टीम को चैम्पियन बनाने ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
हॉकी स्टार ज्योति सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी। नगर की उभरती हॉकी स्टार ज्योति सिंह का भारतीय जूनियर टीम में चयन हुआ है। झांसी की ज्योति सिंह जर्मनी में अपनी हॉकी का हुनर दिखाएंगी। उन्हें 4 देशों की अंडर 21 गर्ल्स हॉकी चैम्पियनशिप में भारतीय जूनियर महिला टीम के लिए चुना गया है।

विज्ञापन

ज्योति सिंह ने अभी हाल ही में राउरकेला में सम्पन्न हुई 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया था। प्रतियोगिता में  5 गोल कर अपनी टीम को चैम्पियन बनाने ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

ज्योति ने खेल विशेषज्ञ बृजेन्द्र यादव से वार्ता में बताया कि उक्त प्रतियोगिता में भारत सहित इंग्लैंड,स्पेन और मेजबान जर्मनी चार देशों की हॉकी टीम भाग लेंगी। वह  वर्तमान में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी ग्वालियर में देश के लिए कई खिलाड़ी को तैयार कर चुके ख्याति प्राप्त हॉकी कोच परमजीत सिंह से प्रशिक्षण ले रही हैं। विगत माह में हॉकी इंडिया की कोर टीम के साथ बेंगलुरु साई सेंटर में जूनियर भारतीय हॉकी टीम के प्रमुख कोच तुषार खंडकर के दिशा निर्देशन में गहन ट्रेंनिग ले रही है।

खेल विशेषज्ञ बृजेन्द्र यादव से ज्योति के पिता अंतराष्ट्रीय रेलवे एथलीट धीरज परिहार ने बताया कि ज्योति सिंह पूर्व में भी इंडियन जूनियर महिला टीम दक्षिण अफ्रीका 2023, इंडियन जूनियर महिला टीम 5 देशों का टूर्नामेंट आयरलैंड में सिल्वर मेडल, हॉकी एकेडमी नेशनल चैंपियनशिप 2022 गोल्ड मेडल, प्रथम हॉकी वूमेन एकेडमी नेशनल चैंपियनशिप 2021 सिल्वर मेडल,जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप राउरकेला 2023 गोल्ड मेडल की उपलब्धियों में शामिल रही हैं।
विज्ञापन

ज्योति के चयन पर झांसी हॉकी के सचिव और पूर्व अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खंडकर ने कहा ये झांसी के लिए गर्व की बात है कि एक और अंतराष्ट्रीय हॉकी का सितारा नगर की हॉकी परंपरा को आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें