फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी : बारिश से फसलें सड़ीं,  सदमे से किसान की मौत

Fri, 16 Sep 2022 01:06 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उलाला नेटवर्क, झांसी/ललितपुर

सार

बारिश किसानों पर कहर बनकर टूटी है। फसलों को नुकसान हुआ है उससे किसानों का बुरा हाल है। खरीफ की फसलें लगभग चौपट हो गई हैं।
विज्ञापन
भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश ने खरीफ की फसलें लगभग चौपट कर दी हैं। खेतों में पानी भरने से फसलें सड़ने लगी हैं। इस आपदा से किसान सदमे में हैं। झांसी के पूंछ में फसल खराब होने से सदमे में आए किसान की  मौत हो गई, जबकि ललितपुर में बर्बादी देख किसान बिलख पड़ा।

विज्ञापन


बारिश से नदी, नाले उफनाए हुए हैं। खेत लबालब हो गए हैं। खेतों में बोई गई उर्द, मूंग, मूंगफली के अलावा अन्य फसलें चौपट होने के कगार पर आ गई हैं। पूंछ के महराजगंज ढेरी निवासी राजाराम वंशकार (57) ने करीब चार बीघे खेत में तिल की फसल लगाई थी। बारिश से खेत में पानी भर गया। 

इससे राजाराम तनाव में आ गया। वह बुधवार को खेत से घर लौटा। घर वालों ने खाना खाने को कहा, लेकिन उसने नहीं खाया। देर-रात सब सोने चले गए। राजाराम जागता रहा। फसल खराब होने के सदमे से रात में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है हार्ट अटैक से राजाराम की मौत हुई है।
विज्ञापन


वहीं ललितपुर के तालबेहट अंतर्गत बिजरौठा गांव में उर्द की फसल सड़ने पर राजाराम अहिरवार फूट-फूटकर रोने लगा। राजाराम का कहना था कि उसने पैसा लेकर किसी तरह बुवाई की थी। उम्मीद थी कि इस बार अच्छी फसल होगी लेकिन कुदरत ने बर्बाद कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें