झांसी। आपदा राहत सहायता योजना के लाभार्थियों को उनके खातों में ऑनलाइन धनराशि हस्तांतरित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी निवासी कारपेंटर राशिद अली से उनका हाल-चाल पूछा। सीएम ने राशिद अली से पंजीकरण कराए जाने की जानकारी लेते हुए उनसे दूसरी योजनाओं के बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री ने उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण कराने को कहा। इस दौरान महापौर रामतीर्थ सिंघल, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार एवं उपश्रमायुक्त नदीम अहमद तथा संजीव ऋंगऋषि ने श्रमिकों को आपदा राहत सहायता योजना स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। एनआईसी में जेडीसी मिथिलेश सचान ने सांकेतिक रूप से पांच श्रमिकों को आपदा राहत सहायता योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी नीलम, आसिफ खान, शक्ति अग्रवाल समेत अन्य उपस्थित रहे।