कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में रविवार को कोबरा निकला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।
रविवार होने के कारण कार्यालय बंद था लेकिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वहां तैनात था। सुबह जब वह कार्यालय खोलकर अंदर घुसा तो देखा कि अंदर काला कोबरा फन उठाए फुफकार मार रहा था। यह देख कर्मचारी डर गया और इसकी सूचना तत्काल वन विभाग और अपने अधिकारियों को दी। डीएफओ नीरज आर्या ने बताया कि सूचना पर वन विभाग की टीम को कोषागार भेजा गया, जहां वन कर्मियों ने कोबरा को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इधर, सांप को रेस्क्यू करते वक्त वहां लोगों की भी भीड़ लग गई।