कनिष्ठ लिपिकों से उनके पद का ही कार्य कराया जाए। सीएमओ ने आदेश दिए कि यदि पद के विपरीत काम कराने पर संबंधित पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को ‘कनिष्ठ सहायक बना रहे पर्चे, हेल्थ वर्कर्स संभाल रहे पटल’ खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। इसमें बताया कि सीएचसी व पीएचसी पर कनिष्ठ लिपिक अपने मूल पद का काम नहीं कर रहे हैं। उनके पर्चे बनवाए जा रहे हैं या फिर लेटर टाइप करवा रहे है। कई जगह तो कोई काम नहीं होने से वह बैठकर ही चले जाते हैं। वहीं, लिपिकीय कार्य अफसरों की शह से बेसिक हेल्प वर्कर्स (बीएचडब्ल्यू) से कराया जा रहा है। वहीं, सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि सभी सीएचसी अधीक्षकों को आदेश जारी कर दिए हैं, स्वास्थ्य कर्मी से पद के अनुसार ही काम कराया जाए। यदि दूसरा काम कराने की शिकायत या पुष्टि होती है, तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।