फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: 24 और 25 को बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदल सकता है मौसम, बादल छाने से लुढ़केगा पारा

Wed, 21 Jan 2026 08:36 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हल्की बारिश की संभावना है। इसका असर 25 जनवरी तक देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
तापमान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के चलते 24 और 25 जनवरी को हल्की बारिश के आसार हैं। बादल छाने से तापमान में कमी आ सकती है। इससे ठंड में कुछ इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन


झांसी में मंगलवार को भी दिन में अच्छी धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा है। आगामी तीन दिन में अच्छी धूप खिली रहने के आसार हैं। तापमान में भी हल्की वृद्धि हो सकती है लेकिन 24 जनवरी से मौसम बदल सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हल्की बारिश की संभावना है। इसका असर 25 जनवरी तक देखने को मिल सकता है। दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है। 26 जनवरी से वर्षा थम जाएगी और तापमान में इजाफा होने लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें