फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बाइक कंधे पर रख लाइन पार करने का मामला दर्ज, रील के लिए युवक ने जान जोखिम में डाली थी

Wed, 01 Oct 2025 08:35 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

रेलवे क्रासिंग बंद होने पर एक युवक ने वायरल होने के चक्कर में बाइक को कंधे पर उठाया कानून तोड़ते हुये बंद फाटक से निकल गया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुये रेलवे ने मामला दर्ज कराया है। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बंद फाटक से निकलता कंधे पर बाइक रखे युवक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोठ में रेलवे क्रासिंग बंद होने पर एक युवक कंधे पर बाइक उठाकर लाइन पार करने का वीडियो वायरल होने के बाद युवक के खिलाफ आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मोठ थाना क्षेत्र में टोड़ी गांव के मोठ-समथर पर पड़ने वाली क्रासिंग पर शाम चार बजे एक ट्रेन को गुजरना था। इस पर गेटमैन ने क्रासिंग को बंद कर दिया। इसी बीच, समथर के कड़ूरा गांव निवासी प्रदीप क्रासिंग पर रुका और 10-15 मिनट का इंतजार करने के बजाय वह बाइक को कंधे पर उठाकर रेल लाइन पार करने लगा। गेटमैन ने भी उसे रोका लेकिन वह नहीं माना।युवक ने अपना वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर शेयर कर वायरल कर दिया। इसके बाद रेलवे हरकत में आया और स्टंट करने पर मामला दर्ज कर लिया है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश में आरपीएफ की टीम दबिश दे रही है पर आरोपी अभी पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें