यूरोपीय ट्रेन नियंत्रण प्रणाली लेवल 2 नामक यह आधुनिक सिग्नलिंग मूल रूप से एक रेडियो आधारित, निरंतर स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है, जो सिग्नल पासिंग एट डैंजर एवं ओवर स्पीडिंग की किसी भी संभावना को भी समाप्त करती है। इस प्रणाली से केंद्रीकृत नियंत्रण और स्वचालित ट्रेन नियंत्रण के माध्यम से व्यस्त रेल मार्गों पर लाइन क्षमता में सुधार भी होगा। इससे थ्रूपुट क्षमता भी बढ़ेगी अर्थात रेलखंड में अधिक ट्रेनें चल सकेंगी। यूरोपीय ट्रेन नियंत्रण प्रणाली आधुनिक एलटीई आधारित (4 जी) संचार व्यवस्था भी ट्रेन पर उपलब्ध होगी, जिसके माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा के लिए डिब्बों में लगाए गए ऑनबोर्ड सीसीटीवी कैमरे की निगरानी सीधे कंट्रोल रूम से की जा सकेगी। इस मौके पर महाप्रबंधक ने कहा कि इस तरह के सेमिनार हमारे कर्मचारियों में आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली की बेहतर समझ बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने रेल में किए जा रहे नवीनतम तकनीक के प्रयोग के संबंध में कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया।