फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: 11 स्टेशनों पर बनेंगे शिशु आहार कक्ष, महिला यात्रियों को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन का फैसला

Sat, 06 Dec 2025 09:59 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

रेल प्रशासन ने महिलाओं को ध्यान में रखते हुए झांसी सहित 11 स्टेशनों पर शिशु आहार कक्ष बनाने का फैसला लिया है। इस कक्षों में महिलाएं अपने बच्चे को स्तनपान करा सकेंगी।
विज्ञापन
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं को ध्यान में रखते हुए 11 स्टेशनों पर जल्द शिशु आहार कक्ष स्थापित किए जाएंगे। शिशु आहार कक्ष की अनुमति मुख्यालय ने दे दी है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों पर महिला यात्रियों को शिशुओं को स्तनपान कराने में काफी दिक्कत होती थी। पुणे की एक संस्था ने रेल प्रशासन से प्लेटफार्म पर शिशु आहार कक्ष बनाने की अनुमति मांगी थी। ग्वालियर स्टेशन पर निर्माण के चलते उसे छोड़कर झांसी, ललितपुर, उरई, मुरैना, दतिया, बांदा, महोबा, चित्रकूटधाम कर्वी, खजुराहो, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर व टीकमगढ़ पर शिशु आहार कक्ष स्थापित किए जाएंगे। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि संबंधित स्टेशन के सीसीआई से संस्था संपर्क कर जगह चिह्नित करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें