फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी-आगरा निरस्त, लेट हुईं पांच सवारी गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी-धौलपुर के बीच आंतरी रेलवे स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के चलते शुक्रवार को रेलखंड पर यातायात प्रभावित रहा। इसके चलते आज गाड़ी संख्या (11807) को झांसी से निरस्त कर दिया गया जबकि आगरा से झांसी आने वाली गाड़ी संख्या (11808) को आगरा से निरस्त कर दिया गया। इन गाड़ी के निरस्त कर दिए जाने से दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा पांच अन्य सवारी गाड़ियां विलंब से स्टेशन पहुंचीं। इनमें गाड़ी संख्या (19665) खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस निर्धारित समय 9.25 मिनट के बजाए सुबह 10.45 मिनट पर खजुराहो से उदयपुर के लिए रवाना हुई। गाड़ी संख्या (11077) पुणे-जम्मूतवी करीब एक घंटा लेट हुई। मुंबई से फिरोजपुर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या (12137) 35 मिनट, मदुरई-चंड़ीगढ़ (12687) 30 मिनट एवं झांसी से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या (12279) करीब आधा घंटे विलंब से रवाना हुई। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक इस सेक्शन पर काम पूरा करा लिया गया है। शनिवार से यह सभी गाड़ियां अपने निर्धारित समय के मुताबिक ही चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें