फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: निरस्त रहेंगी झांसी-आगरा के बीच चार सवारी गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी-धौलपुर के बीच मोरेना स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम कराया जाना है। इसको देखते हुए रेल प्रशासन ने 12 एवं 13 जनवरी को झांसी-आगरा के बीच चलने वाली चार सवारी गाड़ियों को निरस्त कर दिया है। रेल अफसरों के मुताबिक जिनको निरस्त किया गया उनमें झांसी-आगरा गाड़ी संख्या 11807, 11808, 11901 एवं 11902 शामिल हैं। यह सभी ट्रेनें 12 एवं 13 जनवरी को निरस्त रहेंगी। इसके अलावा इस सेक्शन पर चलने वाली दूसरी गाड़ियों को वैकल्पिक रास्ते से आगे बढ़ाया जाएगा। इसके चलते कई गाड़ियां विलंब से चलेंगी। इनमें कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस (18237) 5 से 13 जनवरी के बीच करीब 80 मिनट विलंब से चलेगी। कन्याकुमारी-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12641) 70 मिनट, मदुरै से निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12651) 70 मिनट एवं तिरुपति-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12707) 70 मिनट विलंब से चलेगी। जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक तेरह जनवरी के बाद यह ट्रैक सामान्य हो सकेगा।
विज्ञापन

नॉन इंटर लॉकिंग के चलते दो दिन नहीं चलेगी झांसी-ललितपुर पैसेंजर
झांसी। झांसी-बीना रेलखंड में तीसरी लाइन के बसई स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते पांच से छह जनवरी के बीच झांसी-ललितपुर पैसेंजर गाड़ी संख्या (01811/ 01812) को निरस्त कर दिया गया है। वहीं, गाड़ी संख्या (01819/01820) ललितपुर-बीना पैसेंजर को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस छह जनवरी को करीब एक घंटे विलंब से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें