फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी बार बहन से कॉल पर की बात: झांसी में युवक ने जहर खाकर दे दी जान, दो माह से मायके में है बीवी

Fri, 21 Jul 2023 08:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बृहस्पतिवार दोपहर उसने अपनी बहन को फोन करके कहा कि वह अब जीना नहीं चाहता। इसके बाद उसने जहर खा लिया।
विज्ञापन
मृतक राम कैलाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी। अपनी बहन को आखिरी कॉल लगाने के बाद युवक ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि उसकी पत्नी पिछले करीब दो माह से मायके में रह रही थी। इस वजह से युवक काफी परेशान रहता था। बृहस्पतिवार दोपहर उसने अपनी बहन को फोन करके कहा कि वह अब जीना नहीं चाहता। इसके बाद उसने जहर खा लिया। अचेत हाल में परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


मोंठ के बमरौली गांव निवासी राम कैलाश (30) पुत्र गजराज ऑटो चलाता था। बृहस्पतिवार सुबह घर से वह ऑटो लेकर निकला। दोपहर करीब दो बजे उसने बहन को कॉल लगाकर बात की। कहा कि अब वह जिंदगी से निराश हो गया। जीने की कोई इच्छा नहीं बची। बहन को ढांढस बंधाने की कोशिश की तब राम कैलाश ने कहा उसने जहर खा लिया है। कुछ देर बाद वह मर जाएगा। 

यह सुनकर उसकी बहन घबड़ा गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद वह मोंठ के नेहरू नगर के पास सड़क किनारे ऑटो में बेसुध मिला। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक राम कैलाश का पत्नी से विवाद चल रहा था। पिछले दो माह से पत्नी तीनों बच्चे काजल (12), शिवा (10), राशि (7) को लेकर मायके में रह रही थी। पत्नी के वापस न लौटने से राम कैलाश परेशान था। थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय के मुताबिक पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें