फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Accident: दुकान पर चाय पी रहे युवक को अनियंत्रित बोलेरो ने रौंदा, मौके पर ही हुई मौत

Fri, 17 Feb 2023 01:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

कार ने संतोष को अपनी चपेट में ले लिया। संतोष गंभीर रूप से घायल हो। चाय की दुकान में कार के घुसते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। पूरी तरह घायल हो जाने से संतोष की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-ललितपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह अनियंत्रित बोलेरो ने चाय की दुकान पर चाय पी रहे युवक को रौंदा डाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक कानपुर के बर्रा स्थित विश्व बैंक कॉलोनी निवासी संतोष पांडेय (38) यहां राजगढ़ में एक दुकान में काम करता था। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने साथी के साथ हाईवे के पास स्थित एक चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था। उसी दौरान ललितपुर की ओर से आ रही बोलोरो अचानक अनियंत्रित हो गई और चाय की दुकान में घुस गई।  

कार ने संतोष को अपनी चपेट में ले लिया। संतोष गंभीर रूप से घायल हो। चाय की दुकान में कार के घुसते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। पूरी तरह घायल हो जाने से संतोष की मौके पर मौत हो गई। चालक कार को छोड़कर भाग निकला। प्रेमनगर इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें