फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नशे की हालत में कुएं में गिरा युवक, देर रात तक जारी रही तलाश, नहीं निकाला जा सका

Sat, 23 May 2026 09:40 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

रात में नशे की हालत में एक युवक कुएं पर बैठा था। इसी दरम्यान अचानक वह कुएं में गिर गया। देर रात तक उसकी तलाश की जाती रही, लेकिन उसे कुएं से बाहर नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन
कुएं में गिरे युवक को तलाशते स्थानीय लोग व प्रशासन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीपुर। ग्राम टिकरी में एक युवक नशे की हालत में कुएं में गिर गया। देर रात तक उसकी तलाश की जाती रही, लेकिन उसे कुएं से बाहर नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन


टिकरी निवासी 32 वर्षीय रामबाबू शुक्रवार रात नशे की हालत में मकान के सामने बने कुएं पर बैठा था। इसी दरम्यान अचानक वह कुएं में गिर गया। एक व्यक्ति ने उसे कुएं में गिरता देख लिया। शोर मचान पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी एकत्रित हो गए। सूचना पाकर क्षेत्राधिकार मऊरानीपुर जितेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी कुलदीप पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची। कुआं में युवक को ढूंढने के लिए लोगों द्वारा प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, देर रात तक उसका पता नहीं चल सका। कुआं लगभग 50 फीट से ज्यादा गहरा बताया जा रहा है और उसमें 20 फीट पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें