फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: खेत पर मौजूद किसान को सर्प ने डसा, मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Tue, 23 Sep 2025 07:49 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

बताया गया कि मृतक के नाम एक बीघा जमीन है, 15 वर्षीय पुत्र भरतलाल तथा 16 वर्षी पुत्री सविता है। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊरानीपुर में सोमवार की रात खेत पर लगी मूंगफली की फसल देखने गये किसान को सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चितावत निवासी जमुना प्रसाद रैकवार सोमवार की रात 8 बजे अपने खेत पर लगी मूंगफली की फसल देखने के लिए गया था। इसी दौरान खेत पर उसे सर्प ने काट लिया। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिये मऊरानीपुर अस्पताल लाये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक के नाम एक बीघा जमीन है, 15 वर्षीय पुत्र भरतलाल तथा 16 वर्षी पुत्री सविता है। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें