झांसी। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर दीनदयाल नगर में भाजपाइयों ने जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी के साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यक्रम में भाजपाइयों ने झालमुड़ी का भी वितरण किया। आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के आयोजक सीए दुष्यंत चतुर्वेदी ने कहा कि बीजेपी की जीत का ये क्रम 2027 में उत्तर प्रदेश में भी जारी रहेगा। यूपी में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी। आभार संजीव तिवारी ने जताया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय दुबे, मैथिलीशरण मुदगिल, ऋषि सैनी, जितेंद्र तिवारी, सुरेंद्र विश्वकर्मा, प्रेमनारायण साहू, आशीष तिवारी, अजय अहिरवार, नीलम सकरैया आदि मौजूद रहे।