फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबन को लेकर बिजली अवर अभियंता लामबंद

विज्ञापन
विद्युत ‌अवर अभियंता निलंबन के खिलाफ रणनीति बनाते हुए।
विज्ञापन
झांसी। बिजली विभाग के एसडीओ शिवकुमार कुशवाहा और अवर अभियंता एसके सेन के निलंबन को लेकर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन लामबंद हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जनपद शाखा की बैठक में वक्ताओं ने निलंबन को असंवैधानिक बताकर उसका पुरजोर विरोध किया। साथ ही तीन दिन में निलंबन वापस न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष संजीव प्रभाकर ने की। बैठक में सहायक अभियंता मुकेश चौरसिया, शिवकुमार कुशवाहा, कन्हैया लाला, महेश चंद्र, अवर अभियंता अमित सक्सेना, एमएम सिद्दीकी, जगजीत सिंह, एसके सेन, दीपा, सुमन, वर्षा, पुष्पेंद्र, लक्ष्मीनारायण, रामनरेश, रमेश चंद्र, सोहेल, सदागुरुशरण, उमाशंकर मौजूद रहे। संचालन सुनील कुमार व आभार रोहित कुशवाहा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें