फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जेडीसीए-ब्लू ने जीत के लिए दिया 416 रन का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। आनंद मोहन मिश्रा ट्रॉफी का तीन दिवसीय फाइनल मैच सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में खेला जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस जेडीसीए अंडर-16 प्रतियोगिता के दूसरे दिन जेडीसीए-ब्लू मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। पहली पारी में 107 रन की बढ़त बनाने के बाद मंगलवार को खेली गई दूसरी पारी में टीम ने 363 रन बनाए। जेडीसीए-रेड को जीत के लिए 471 रन का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेडीसीए-रेड के 55 रन पर दो विकेट गिर गए हैं। उसके पास आठ विकेट शेष हैं। दूसरी पारी की बल्लेबाजी करने उतरी जेडीसीए-ब्लू टीम के ओपनर बल्लेबाज सीता रामदास व जीतेंद्र गौतम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 193 रन की शतकीय साझेदारी की। जीतेंद्र गौतम 92 रन बनाकर आउट हो गए। सीताराम दास ने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए 27 चौके व 2 छक्के जड़कर शानदार 170 रन बनाए। जेडीसीए-रेड की ओर से अंकित प्रजापति ने 58 रन देकर 4 विकेट, अमित कबूतरा व वेदांत कौशिक ने दो-दो तथा प्रबल, अक्षांश शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। जेडीसीए-रेड ने दूसरी पारी में आज का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट खोकर 55 रन बनाए। इस दौरान मैच के अंपायर संजय लौंगसन, बृजेंद्र सिंह, स्कोरर पियूष नामदेव, अजय मिश्रा सचिव, जेडीसीए मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें