फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेतवा विहार की दशा सुधारने में जेडीए खर्च करेगा पांच करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बालाजी रोड स्थित बेतवा विहार आवासीय योजना की दशा सुधारने में जेडीए कुल पांच करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस रकम से जेडीए कॉलोनी के भीतर स्थित मुख्य पार्क समेत अन्य 22 पार्कों के सुंदरीकरण समेत यहां की ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने का काम करेगा। जेडीए अफसरों का कहना है सुंदरीकरण के अलावा बाउंड्रीवाल मरम्मत समेत अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। पार्कों केे सुंदरीकरण का काम आरंभ भी हो गया है।
विज्ञापन

बेतवा विहार में कुछ समय पहले ही थ्री बीएचके एवं टू बीएचके फ्लैट तैयार करने का काम पूरा हुआ है। जल्द ही दूसरे चरण के फ्लैट आवंटन का काम आरंभ होना है। इसके चलते जेडीए प्रशासन इस आवासीय योजना की दशा सुधारने में जुटा है। बेतवा विहार के भीतर मुख्य पार्क समेत कुल 22 पार्क बनाए गए हैं। सभी टॉवरों के सामने अलग-अलग दिशा में पार्क हैं। इन सभी पार्कों में बच्चों के लिए झूले लगाए जा रहे हैं। पार्क के आसपास खूबसूरत लाइटें लगाई जाएंगी। सुबह एवं शाम को पार्क में सैर करने आने वालों के लिए अलग से पाथ वे बनाया जाएगा। पार्क के अंदर एवं आसपास बैठने के लिए सुविधाजनक बेंच लगाई जाएगी। पार्क के अंदर सदाबहार हरियाली का इंतजाम रहेगा। कई पार्कों में यह काम शुरू हो चुका है। इसी तरह कॉलोनी से जल निकासी के लिए ड्रेनेज व्यवस्था भी दुरुस्त कराई जाएगी। कॉलोनी की बाउंड्रीवाल की भी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

कई कार्यों के लिए टेंडर कराए जा चुके हैं। पार्कों के सुंदरीकरण का काम भी शुरू हो गया है। शेष काम भी जल्द ही पूरे करा लिए जाएंगे।
आलोक यादव
उपाध्यक्ष, जेडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें