झांसी। सबके मन को मोह लेने वाले और घर-घर में विराजमान कृष्ण कन्हैया के जन्मोत्सव को लेकर महानगर में गजब का उत्साह रहा। घर-घर झांकियां सजाई गईं। कई ने तो अपने बच्चों को ही नटखट कान्हा के स्वरूप में सजाया। सजे-धजे ये बालगोपाल भी कृष्णमय दिख रहे थे। बांसुरी पकड़े यहां से वहां घूम रहे थे। उनकी लीलाएं देखते ही बन रही थीं। परिजनों ने इन खूबसूरत क्षणों को मोबाइल और कमरों में कैद कर अमर उजाला के साथ साझा किया। बड़ी संख्या में ऐसे सुंदर फोटो आए। उनमें से कुछ ‘कन्हैया’ की फोटो हम आप तक पहुंचा रहे हैं।
रिद्धी - सिद्धी- फोटो : REPORTERS
यूवान यादव
आव्या भिलवार- फोटो : REPORTERS
अतिशय लिटौरिया