फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलसंस्थान: सालों से बने बैठे हैं बाबू, टाइपिंग आती नहीं

Tue, 04 Jul 2023 11:52 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। जलसंस्थान में सालों से नौकरी कर रहे बाबुओं को टाइपिंग तक नहीं आती है। शासन स्तर पर शिकायत होने पर अब इन पर शिकंजा कसा जा रहा है। इनका टेस्ट कराया जाएगा, पास न होने पर सेवाएं समाप्त या डिमोट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार मृतक आश्रित ऐसे कर्मचारी जिनकी नियुक्ति लिपिक वर्ग में हुई है, उन्हें टाइपिंग आना अनिवार्य है। इसके लिए दो साल का अवसर दिया जाता है। इस दौरान दो बार टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाता है। पहले साल में अगर कोई बाबू टाइपिंग टेस्ट में फेल हो जाता है तो उसकी वेतनवृद्धि रोकते हुए दोबारा अवसर दिया जाता है। वहीं, जो चतुर्थ श्रेणी से पदोन्नत होकर बाबू बने हैं, उनको भी टाइपिंग अनिवार्य है। लेकिन आलम यह है कि जलसंस्थान में तीन से लेकर पांच साल जिनकी नौकरी हो गई है उनको टाइपिंग तक नहीं आती है। फिर भी वह बाबू का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, महाप्रबंधक मनोज कुमार आर्य के अनुसार बाबुओं का रिकॉर्ड तैयार किया गया है, इनका टाइपिंग टेस्ट कराया जाएगा। फेल होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें