फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चौदह लाख रुपये से जर्जर पाइपलाइनों की मरम्मत कराएगा जल संस्थान

Thu, 06 Jul 2023 12:34 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- पानी न पहुंचने व लीकेज की शिकायतों का होगा निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जलसंस्थान शहर की जर्जर पाइपलाइनों की मरम्मत कराएगा। इसके लिए लगभग 14 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है। इससे उन इलाकों को राहत मिलेगी, जहां पाइपलाइनें जर्जर होने की वजह से पानी नहीं पहुंच पाता है।
महानगर में पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी जलसंस्थान की है। इसके लिए शहरभर में पाइपलाइन बिछाई गई है। लेकिन, पाइपलाइन इतनी पुरानी हैं कि उसमें जगह-जगह लीकेज हो जाते हैं। आए दिन इसकी शिकायतें आती हैं, ऐसे में अब विभाग द्वारा मरम्मत के काम को करने के लिए 14 लाख रुपये निर्धारित किए हैं। जरूरत अनुसार यह बजट बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

एई प्रदीप जादौन के मुताबिक रोजाना लीकेज की आठ से 10 शिकायतें आती हैं। ऐसे में टीम बनाई गई है, जो पेयजल सप्लाई के समय शहर की सड़कों का निरीक्षण करेगी। अगर लीकेज होगा तो उनकी मरम्मत कराएगी।
विज्ञापन


आप भी कर सकते हैं शिकायत
पाइपलाइन लीकेज, टैंकर संचालन, पानी न आने की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर 7991353550 है। जिसमें आप भी अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। समस्या का निस्तारण 24 घंटे के अंदर विभागीय कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें