- बकायेदारों से वसूली के लिए चलाया जाएगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महानगर में जलसंस्थान द्वारा एक लाख से ज्यादा निजी व सरकारी कार्यालयों तक पेयजल सप्लाई की जाती है। इसके एवज में विभाग द्वारा बिल वसूली भी की जाती है। लेकिन महानगर के 916 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर एक-एक लाख से ज्यादा बिल बकाया है। इनसे कुल 31 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है। अब विभाग ने इनको नोटिस भेजना शुरू कर दिया है, अगर 15 दिन के भीतर बकाया जमा नहीं होगा तो इनके खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार के मुताबिक बकायेदारों को नोटिस भेजे गए हैं। उन्हें बिल जमा करने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही बकायेदारों के नाम सार्वजनिक किए गए हैं।
-
ये हैं बड़े बकायेदार
जलसंस्थान का अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड द्वितीय पर लगभग 93 लाख, वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय पर 74 लाख, अभियोजन कार्यालय का 36 लाख, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर 28 लाख, प्रबंधक संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय पर 27 लाख, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 24 लाख, बुंदेलखंड कॉलेज पर 15 लाख एवं होटल प्रकाश रेजीडेंसी पर 48 लाख, रंजीत छाबड़ा पर 27 लाख, रामराजा दवा बाजार पर 24 लाख, चरण सिंह नैनागढ़ नगरा पर 21 लाख रुपये बकाया हैं। इनसे वसूली की जाएगी।